• Sat. Aug 15th, 2026

Adityapur : प्रखंड कांग्रेस कमेटी इंटक ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों के बीच कॉपी-पेन का वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 15, 2026
crescent ad
गम्हरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं इंटक के संयुक्त तत्वावधान में छोटा गम्हरिया स्थित अंबेडकर नगर आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह इंटक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की।
उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
ध्वजारोहण के पश्चात अनिल ठाकुर एवं जिला महासचिव राजू रजक ने संयुक्त रूप से 50 बच्चों के बीच कॉपी एवं पेन का वितरण किया। इस अवसर पर अनिल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा ही देश की वास्तविक शक्ति है।
आजादी का सही अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संविधान की रक्षा को सभी नागरिकों का दायित्व बताया।
कार्यक्रम में जिला मीडिया चेयरमैन सुमन शर्मा, इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, प्रखंड महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार दास, करण मार्डी, प्रखंड उपाध्यक्ष रूपेश शर्मा, सदानंद रजक, बबीता देवी, बिहारी दास, अयांश कुमार, अभिवित कुमार, नित्यानंद रजक, रवि रजक, पूर्वी देवी, मिथुन दास, सुबोध टोपो एवं सूरज रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *