
सरायकेला :चांडिल डैम विस्थापित मत्स्यजीवी समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
*अध्यक्ष नारायण गोप ने किया झंडोत्तोलन, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संकल्प*
सरायकेला : देश की आजादी का 80वां वर्षगांठ पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चांडिल डैम परिसर में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
*
धूमधाम से हुआ झंडोत्तोलन*
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।
*
“स्वरोजगार को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता”*
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वरोजगार को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज समिति *मछली उत्पादन से लेकर नौका विहार और बोटिंग* तक पर्यटकों को सुविधा दे रही है। चांडिल बांध को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाना समिति के प्रत्येक सदस्य का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार और विचार ही हमारी पहचान है। इसी के दम पर समिति ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आने वाले समय में समिति के सभी सदस्य और अधिक मेहनत कर चांडिल डैम को पर्यटन के नक्शे पर और ऊंचा ले जाने के लिए जुटे हुए हैं।
समारोह में समिति के सदस्य, स्थानीय लोग और पर्यटक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
