
विष्णुगढ़/ कोनार –
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निक्षय योजना के तहत डीवीसी कोनार परियोजना के सीएसआर विभाग द्वारा टीबी मरीजों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से 60 पोषण किट की तीसरी खेप का वितरण किया गया।

विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई।

इस अवसर पर मरीजों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने, चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने तथा निर्धारित अवधि तक टीबी की दवा बिना किसी अंतराल के जारी रखने के लिए जागरूक किया गया। पोषण किट में मरीजों के लिए आवश्यक पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
डीवीसी कोनार परियोजना के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने दूरभाष के माध्यम से कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ उचित पोषण की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों के लिए पोषण किट काफी उपयोगी साबित हो रही है। डीवीसी सीएसआर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान डीवीसी सीएसआर विभाग के कार्यपालक सुनील कुमार एवं टेकलाल महतो ने मरीजों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने नियमित उपचार और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
मौके पर विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार (एमओटीसी), राजेश कुमार (एसटीएलएस), शुभम कुमार (एसटीएस) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग करना है।
डीवीसी कोनार परियोजना द्वारा सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे प्रयासों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। डीवीसी की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
