
सरायकेला : लोडर ने कुचला, गाय चराने गई महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े, शव उठाने से किया इनकार।
एंकर : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रुचाप पंचायत अंतर्गत गागोडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में लोडर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला प्रेमकला की मौत हो गई।

घटना सुबह 9:30 बजे की

मृतका की पहचान गागोडीह निवासी लखीपद टूटू की पत्नी प्रेमकला टूटू के रूप में हुई है। रोज की तरह प्रेमकला सुबह घर से गाय-बैल चराने के लिए पलाश जंगल की ओर निकली थी। इसी दौरान रांची-टाटा-धनबाद-पुरुलिया एनएच-18 न्यू बायपास सड़क किनारे नीलांचल कंपनी के प्लांट डस्ट को एक प्रामाणिक की जमीन पर गड्ढा भरकर लेवलिंग का काम चल रहा था।
इसी दौरान लोडर JH-22A-2426 ने प्रेमकला को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
लग्रामीणों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग
सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी के मालिक को बुलाया जाए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
किसकी अनुमति से डस्ट गिराया जा रहा था”
ग्रामीण गोपाल हांसदा ने कहा कि गागोडीह गांव जाने वाले मुख्य सड़क पर प्लांट डस्ट गिराकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। यह डस्ट किसकी अनुमति से गिराया जा रहा है, मालिक कौन है – यह बड़ा सवाल है।”
मृतका के पति लखीपद टूटूल ने बताया कि घटना सुबह 9:30 बजे हुई। हमारे दो बेटे और एक बेटी हैं, सभी की शादी हो चुकी है। हमारा जीवन पूरी तरह खेती-बाड़ी पर निर्भर था।”
ग्रामीण गणेश सोरेन ने कहा कि सरायकेला-कांड्रा की नीलांचल कंपनी से रोजाना सैकड़ों हाइवा इस गड्ढे को भरने का काम कर रहे थे। आज इसी लापरवाही में एक महिला की जान चली गई।”
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से बात कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
