
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी। जेबीसीसीआई बोर्ड का जल्द से जल्द गठन करने सहित श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पीबी एरिया में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया

। वहीं संयुक्त आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक व संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक संगठनों ने जेबीसीसीआई बोर्ड का शीघ्र गठन, मजदूर हितों की रक्षा सुनिश्चित करने, सरकार की गलत नीतियों पर रोक लगाने तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

नेताओं ने आगे कहा कि जेबीसीसीआई के गठन में विलंब से कोयला कर्मियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं। वहीं, मुनीडीह पश्चिमी झरिया क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के बैनर टेल भी श्रमिकों ने जेबीसीसीआई बोर्ड के जल्द गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन में किया। संगठन की ओर से मजदूर हितों की रक्षा, सरकार की गलत नीतियों के विरोध और श्रमिक एकता को मजबूत करने की बात कही गई।
वहीं संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों और हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मांगों को लेकर श्रमिकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। मौके पर संयुक्त मोर्चा के गुड्डू खाना , अक्षवर प्रसाद ,बिजेंद्र पासवान ,मिथुन यादव , निवारण महतो, वेदानंद सिन्हा , हैदर अली , निरंजन महतो आदि मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
