
आदित्यपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ईमली चौक, आदित्यपुर स्थित इमली चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आहूत किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित कर हुआ.
कार्यक्रम के दौरान समाज को एकजुट करने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई. वहीं, उपस्थित लोगों ने समाज से कुरीतियों और नशे की लत को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया.
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी भूगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन प्रमुख रुप से उपस्थित थे. इस अवसर पर कुंजू सोरेन, मांझी बाबा लस्की सोरेन, सुंदर सोरेन, रथों मुर्मू, गणेश हेंब्रम, मंगल चंद्र टुडू, अबू सोरेन, वारिश टुडू, सुरेश टुडू, मोहन सोरेन, मंजू सोरेन, सरो सोरेन, फिल्मुनी हांसदा, सोनिया मुर्मू, गीता सोरेन, वाले सोरेन, चांदमनी हेंब्रम सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
