• Sun. Aug 9th, 2026

सरायकेला : जल-जंगल-भाषा-संस्कृति को बचाने के लिए तत्पर रहें आदिवासी : सांसद जोबा माझी

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : पश्चिमी सिंहभूम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। राजनगर में स्थापित बीर सिंधु कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने आदिवासी शहीदों को नमन किया।

 

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि आदिवासी जनजाति पर लंबे समय तक बहुत अत्याचार हुआ है। इसी पीड़ा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने बहुत सोच-समझकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया।

 

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े और साथ ही अपनी परंपरा, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए।

 

सांसद ने आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *