• Sat. Aug 8th, 2026

Adityapur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गणेश महाली ने किया स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को कदमा स्थित उलियान पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान झामुमो नेता गणेश महाली ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनसे मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास, जनकल्याण और झारखंडी अस्मिता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। शहादत दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *