
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ:- गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत धरियाजोबा स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में शुक्रवार को रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ रवानी ने किया, संचालन पंकज यादव और प्रताप रवानी ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भागीरथ रवानी ने कहा कि नया आउटसोर्सिंग एसटीजी कंपनी में नियोजन, विस्थापन, रोजगार आदि विषयों पर क्षेत्र के तमाम प्रभावितों के बीच विचार विमर्श हुआ। बैठक में सभी के हक अधिकार के विषय पर मंथन किया गया। मोर्चा को और पारदर्शी बनाने को लेकर सर्वसम्मति से नया कमेटी का गठन किया गया। आज नयी कमेटी का पहला बैठक है।

नये कमेटी मे महामंत्री विकास रवानी, सचिव पंकज यादव, सह सचिव अजय दास, बलराम गुप्ता, अश्वनी प्रमाणीक, दिपक रवानी, महेन्द्र रजक, धनंजय प्रमाणिक, राधे रवानी को मनोनीत किया गया। महासचिव रमेश बाउरी, उपाध्यक्ष भीम प्रमाणिक, सह उपाध्यक्ष महेश तिवारी, गणेश दास, गोपाल यादव, बाबर अली, विश्वनाथ रवानी, राजेश रवानी,
कोषाध्यक्ष राजु रजक, सह कोषाध्यक्ष मिथलेश पासवान, को बनाया गया। प्रवक्ता चन्द्र शेखर पाठक, मिडिया प्रभारी गणेश दास, मुकेश रवानी, रबिन्द्र राम, वरूण रवानी को चुना गया।इसके अलावे संजय यादव, प्रदीप रवानी, अशोक तिवारी, अमन रवानी, मंगल साव,बिनोद रवानी, रतन रवानी को कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
