• Wed. Aug 5th, 2026

शांति भवन परिसर में बिजली मीटर बोर्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड स्थित शांति भवन मेन बिल्डिंग के मुख्य बिजली मीटर बोर्ड में आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य बिल्डिंग में जहां बिजली के दर्जनों मीटर लगे हुए थे, वे आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। स्थिति यह है कि एक भी मीटर अब सही सलामत नहीं बचा है।

 

बड़ा हादसा टला…

 

आग लगने वाली जगह के ठीक बगल में जनरेटर रूम है, जहां जनरेटर चलाने के लिए भारी मात्रा में डीजल रखा रहता है। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं फैली, अन्यथा स्थिति बेकाबू हो सकती थी। शांति भवन एक घना आवासीय परिसर है, जहां दर्जनों अपार्टमेंट और सैकड़ों लोग रहते हैं। घटना के समय सुबह के साढ़े नौ बजे थे, जब लोग अपने घरों पर ही मौजूद थे। इसके अलावा, बगल में ही मधूलिका एन्क्लेव जैसी इमारतें भी हैं। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के फ्लैट्स और सिलेंडरों तक आग पहुँचने से भारी तबाही मच सकती थी।

 

फायर ब्रिगेड को हुई परेशानी…

 

परिसर अत्यधिक संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी अंदर तक नहीं घुस पाई और उसे बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयासों के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *