• Wed. Aug 5th, 2026

जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, हर दिन दुर्घटना का बना रहता है खतरा

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर-सूर्यपुरा गांव के समीप हरिहरगंज-टंडवा मुख्य पथ की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा पानी भरे रहने के कारण नहीं लग पाता है। ऐसे में बाइक सवार और अन्य वाहन चालक अचानक गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन इस मार्ग पर किसी न किसी के गिरकर घायल होने की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क काफी खतरनाक साबित हो रही है। बारिश के बाद और बढ़ी परेशानी बारिश होने के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह पानी जमा होने के कारण सड़क और गड्ढे में अंतर करना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर सड़क की सतह पूरी तरह टूट चुकी है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिहरगंज-टंडवा मुख्य पथ क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाइक, ऑटो, चारपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने या असंतुलित होने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से सड़क के गड्ढों को भरने के साथ-साथ सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत और मजबूतीकरण कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से न केवल दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *