• Tue. Aug 4th, 2026

गोविंदपुर फकीरडीह में शान-ए-अहलेबैत व उस्ला आला हजरत कॉन्फ्रेंस, बारिश के बीच भाईचारे का पैगाम

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरडीह गांव में रविवार रात “शान-ए-अहलेबैत व उस्ला आला हजरत कॉन्फ्रेंस” का आयोजन हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी कमेटी, बीच मोहल्ला फकीरडीह के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में यूपी से शब्बीर हसन, माधोपुर से नदीम रजा फैजी, उड़ीसा से शाहनवाज हसन और शेख अब्दुल सहित बाहर से आए अतिथियों ने शिरकत की। जलसे में गांव के लोग, मित्र बंधु, पंचायत समिति के सदस्य एवं कई जनप्रतिनिधि समेत सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हजरत कॉन्फ्रेंस के उलेमाओं ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारा, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में नफरत की जगह मोहब्बत को बढ़ावा देना ही असली तालीम है।

गर्मी को देखते हुए अल्लाह की रहमत से रात में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बावजूद किसी को कोई तकलीफ नहीं हुई। गांव के युवा घंटों तक अनुशासित तरीके से बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और भाईचारे की मिसाल कायम की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

संवाददाता: उज्जवल कुमार मंडल, गोविंदपुर


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *