• Mon. Aug 3rd, 2026

पुलिस का सकारात्मक चेहरा: दंगवार पिकेट में स्वच्छता अभियान और सुविधाओं के विकास से जीता लोगों का दिल

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 97.9688;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 41;zeissColor: bright;
crescent ad

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद (पलामू): पुलिस की छवि केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना भी उनकी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार पिकेट में पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता ने इसी सोच को साकार करते हुए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पूरे पिकेट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने निजी खर्च एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से मोटरसाइकिल शेड का निर्माण भी कराया, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

इस पहल का उद्देश्य पिकेट परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना था, ताकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ यहां आने वाले आम नागरिकों को भी एक साफ-सुथरा एवं सकारात्मक वातावरण मिल सके।

पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पुलिस स्वयं अपने कार्यस्थल को आदर्श बनाएगी, तो समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

इस अभियान को सफल बनाने में आरक्षी मो. महफुज आलम, मनोज राम, शिवानंद राय, डोमन सिंह, सुभाष कुमार रवि, बबलू कुमार, शाहबाज अहमद एवं यासिम अंसारी ने सक्रिय योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने पिकेट प्रभारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं। दंगवार पिकेट की यह पहल निश्चित रूप से अन्य पुलिस इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *