• Mon. Aug 3rd, 2026

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का निधन, नवीनगर में शोक की लहर

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं बेलाई पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह (50 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नवीनगर एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से व्यापार, सहकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उदय प्रताप सिंह वर्ष 2012 में पहली बार नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार दूसरी बार भी जीत दर्ज की और वर्ष 2022 तक व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वे पिछले करीब 20 वर्षों से बेलाई पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रूप में किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों के बीच सक्रिय रहे। वर्तमान में भी वे बेलाई पैक्स अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, उदय प्रताप सिंह पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। करीब एक माह पूर्व वे मुंबई से इलाज कराकर नवीनगर स्थित अपने आवास लौटे थे। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के बाद उन्हें दोबारा वाराणसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। उपचार के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें वापस नवीनगर लाया गया था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उदय प्रताप सिंह बड़वान गांव के निवासी थे। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, मिलनसार व्यवहार और कुशल कार्यशैली के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। व्यापार मंडल और पैक्स अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों, व्यापारियों एवं आम लोगों से जुड़े कई कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। नवीनगर विधायक चेतन आनंद, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह, सूर्यवंश सिंह, मुखिया आमोद चंद्रवंशी समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उदय प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक मिलनसार, सरल और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *