• Sun. Aug 2nd, 2026

Adityapur : असंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र के डूबने से हड़कंप,छात्रों ने एनआईटी के मुख्य प्रशासनिक भवन के मुख्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष (मेटालर्जी विभाग) के छात्र तनवीर हसन के असंगी चेक डैम में डूबने की आशंका से रविवार को हड़कंप मच गया।
घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही संस्थान के छात्र बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका।
घटना से आक्रोशित एनआईटी के सैकड़ों छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि असंगी चेक डैम लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है। इसके बावजूद न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही छात्रों एवं आम लोगों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
छात्रों के अनुसार, पिछले चार महीनों में इसी स्थल पर डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चार युवकों की जान जा चुकी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ खोज एवं बचाव अभियान की निगरानी करती रही। देर रात तक छात्र की तलाश जारी थी।
समाचार लिखे जाने तक एनआईटी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। घटना के बाद संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्र में चिंता एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *