• Sun. Aug 2nd, 2026

सरकारी विद्यालयों में पीटीएम आयोजित, उपायुक्त ने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 2 अगस्त: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में रविवार को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर तथा समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने चाईबासा स्थित मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय में आयोजित पीटीएम में भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने, उनकी पढ़ाई में रुचि लेने तथा घर में अध्ययन-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।

 

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को प्रोजेक्ट चेंज के तहत संचालित विभिन्न जनजागरूकता विषयों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर धोखाधड़ी, तंबाकू निषेध, खाद्य सुरक्षा, गैर-संचारी रोग, युवा मैत्री केंद्र, विद्युत दुरुपयोग, दहेज प्रथा, व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता, जल संरक्षण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल एवं यौन शोषण, एनीमिया, शराब की लत, टीबी, वृक्षारोपण, सीपीआर, कुपोषण, सार्वजनिक पुस्तकालय, सरकारी शैक्षणिक संस्थान, रोजगार एवं आजीविका तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

 

बैठक के दौरान मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी के नियमित उपयोग पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को मच्छरदानी के सही उपयोग की विधि की जानकारी देते हुए उसका प्रदर्शन भी किया गया।

 

अभिभावकों को बच्चों से अनावश्यक कार्य नहीं कराने, उन पर मानसिक दबाव नहीं डालने तथा उनके लिए सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों की शैक्षणिक एवं मानसिक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर बल दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *