• Sun. Aug 2nd, 2026

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर संगठनात्मक जिला की ओर से पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत की गईं मालती गिलुवा को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के आयोजन, बूथ सत्यापन अभियान, तिरंगा रैली की तैयारियों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, लाखी बोदरा, जिला महामंत्री तीर्थ जमुदा, प्रेम प्रधान, श्रीवंत शारंगी, कृतिवास प्रधान, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *