• Sun. Aug 2nd, 2026

Saraikela : स्वर्णपुर आंबेडकर खेल मैदान में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 2, 2026
crescent ad
Saraikela  – सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर स्थित आंबेडकर खेल मैदान में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मैदान परिसर की झाड़ियों की कटाई एवं साफ-सफाई कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से पर्यावरण हरा-भरा रहेगा और लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा मिलेगी।
मानवाधिकार सहायता संघ के वरिष्ठ संघ मित्र सह मूलनिवासी संघ के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष रंजन कारवा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, मां के नाम, शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण हरा -भरा रहे और लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व उपमुखिया गोविंदा मुखी, रवि कुमार रवि, श्याम बिहारी दास, संकू सरदार, व्यास कुमार रजक, रविशंकर मुखी, सुमन देवी एवं सोनी देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *