• Sun. Aug 2nd, 2026

आंगनबाड़ी सेविका चयन विवाद में नया मोड़, स्कूल रजिस्टर जांच में नीतू कुमारी का नाम नहीं मिला

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

गोविंदपुर-एफ पंचायत के शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आया है।

 

मदर टेरेसा स्कूल के नवंबर 2025 के रजिस्टर की जांच में कहीं भी नीतू कुमारी का नाम दर्ज नहीं पाया गया है। हालांकि,क्रम संख्या-25 पर “दिलीप ब्रदर्स” का नाम दर्ज मिला।

 

इस मामले के निरीक्षक- श्याम बिहारी रजक (आर एस आई), राजकुमार नायक मकान मालिक मदर टेरेसा स्कूल, बिरसा रजक,महेंद्र प्रसाद, शकील खान सहित ग्रामीण जनता वहां मौजूद थी।

 

 

निरीक्षक श्याम बिहारी रजक ने कहा कि लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है तथा मकान मालिक ने स्वयं प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।

 

गौरतलब है कि सेविका सीमा देवी के निधन के बाद यह पद लगभग एक वर्ष से रिक्त है। 13 नवंबर 2025 को तत्कालीन बेरमो बीडीओ सह सीडीपीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में 26 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 17 आवेदन पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। शेष चार स्नातकोत्तर योग्य अभ्यर्थियों में से तत्कालीन बीडीओ सह सीडीपीओ ने नीतू कुमारी का चयन किया था।

 

हालांकि, नीतू कुमारी के पोषक क्षेत्र से बाहर होने का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने उपायुक्त, बोकारो से मामले की जांच की मांग की थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *