
सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के सुखसारी गांव में हाथी के हमले से ग्रामीणों की रात खौफ में बीती। शनिवार की रात जंगल से उतरकर हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर एक घर को तोड़ दिया और अनाज खा लिया। नीमडीह एवं चांडिल ओर ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में हाथी की आतंक भयवित से जीवन अस्तवस्त रहने लगा।
सूत्र के जानकारी के अनुसार रात करीब *11 से 12 बजे* के बीच जंगल से हाथी सुखसारी गांव पहुंचे। हाथियों ने सीधे *गंगाधर महतो* के घर को निशाना बनाया और घर का हिस्सा तोड़ डाला। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। किसी तरह चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जान बचाकर भागे।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने घर में रखा धान, चावल और अन्य घरेलू अनाज भी खा लिया।

*किसान पहले से परेशान*
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ किसान धान की रोपनी में जुटे हैं। कमरतोड़ मेहनत के बाद थक कर घर आकर सोते हैं। दूसरी तरफ हाथी का डर सताता है। उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब मौत बनकर हाथियों का झुंड आंगन में खड़ा हो जाएगा।
ऊपर से झमाझम बारिश के कारण घरों की दीवारें पहले से कमजोर हैं। ऐसे में हाथी बहुत आसानी से घरों को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं।
*वन विभाग पर लापरवाही का आरोप*
ग्रामीणों ने चांडिल वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिन में ही सूचना देने के बावजूद समय पर *एलिफेंट ड्राइव टीम* नहीं भेजी गई। इसी कारण हाथी जंगल से उतरकर भोजन-पानी की तलाश में गांव में घुस आए और उत्पात मचाया।
*भय में जीने को मजबूर ग्रामीण*
हाथी-मानव संघर्ष के कारण सुखसारी सहित आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। रातभर किसान अपने घर, खेत और अनाज की पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब ईश्वर भरोसे जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में तत्काल गश्ती बढ़ाई जाए और हाथियों को भगाने के लिए स्थाई व्यवस्था की जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
