• Sat. Aug 1st, 2026

Saraikela : पामपड़ा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर* *तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े वहां से टकराई, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2026
crescent ad
Saraikela : – सरायकेला थाना क्षेत्र के पामपड़ा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े वाहन से शनिवार की शाम टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार मुडकुम पंचायत के जोरडीहा गांव निवासी बजाय देवगम की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक सवार दूसरा युवक बुधन सिंह पूर्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डाक्टर ने जांच के बाद बजाय देवगम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक बुधन सिंह पूर्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो बाइक में सवार युवक बाइक से चाईबासा से सरायकेला की ओर आ रहे थे। अंधेरा होने बाइक सवार को सड़क किनारे खड़े वाहन दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे खड़ी वाहन से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुधन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई सरायकेला-कांड्रा से चाईबासा मार्ग पर सड़क किनारे ट्रेलर व बड़े वाहनों को खड़े कर दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पामपाड़ा पेट्रोल पंप के आसपास रोजाना दर्जनों ट्रेलर और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं।घटना की सूचना मिलते ही मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश गागराई अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पूर्व मुखिया गणेश गागराई ने बताया कि अवैध रुप से सड़क किनारे बड़ा वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है।
जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पामपड़ा पेट्रोल पंप हुए हादसे में बजाय देवगम की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि बुधन सिंह पूर्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक युवक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *