
सरायकेला-विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल, सरायकेला में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रीना हांसदा एवं सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर , एन एम दीदी, साहिया , संबंधित कर्मचारियों तथा अधिकारी ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं माताओं के लिए स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला दूध अवश्य पिलाना चाहिए। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाल विषौला महतो ( साहिया), गोपीनाथपुर, सदर अस्पताल लेबर रूम इंचार्ज बिंदिया कुजुर , अर्चना तिग्गा एवं 10 नवजात बच्चों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों को स्तनपान के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सदर अस्पताल में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, कैलेंडर, परामर्श सत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
