
चक्रधरपुर पुलिस ने पुराना बस्ती के एक घर में सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को चक्रधरपुर पुराना बस्ती निवासी बासुदेव प्रधानI ने अपने घर में चोरी होने की लिखित शिकायत चक्रधरपुर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 73/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। वादी ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के निर्देशन में थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, गुप्त सूचना संग्रह और तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साकेत रजक (25 वर्ष), निवासी पुराना बस्ती तथा मंगरा मुण्डा (24 वर्ष), निवासी कुम्भाटोली, चक्रधरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व दर्ज चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 72/2026 में भी अपनी भूमिका स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों में सोने जैसा गले का चैन तथा सोने जैसी दो टूटी हुई चूड़ियां बरामद की हैं। आपको बता दे की आरोपियों ने सोना बेच बाइक भी ख़रीदा था l
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी साकेत रजक के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जबकि मंगरा मुण्डा का भी आपराधिक इतिहास रहा है।
छापामारी दल में एएसपी सह एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, राम प्रताप सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, बिरबल चौबे एवं दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
