• Sat. Aug 1st, 2026

Saraikela : पीएनबी आरसेटी में मशरूम की खेती का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण 7 अगस्त से*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2026
crescent ad
सरायकेला – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सरायकेला-खरसावां द्वारा मशरूम की खेती पर 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) से प्रारंभ होगा।
प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। इसमें प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रबंधन, विपणन तथा स्वरोजगार स्थापित करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं।
संस्थान द्वारा प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। साथ ही प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन, आवास, ड्रेस, कॉपी, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सरकारी योजनाओं एवं बैंक ऋण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
नामांकन जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 5 पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की प्रति साथ लानी होगी।
संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते नामांकन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पीएनबी द्वारसाई, सरायकेला से संपर्क किया जा सकता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *