• Sat. Aug 1st, 2026

चक्रधरपुर मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर। मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के हौसलों को नई उड़ान देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

 

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है तथा ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *