• Sat. Aug 1st, 2026

सरायकेला : चांडिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लोडेड देशी कट्टे के साथ 1 अपराधी गिरफ्तार, दूसरा फरार ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2026
crescent ad
सरायकेला : कपाली ओ.पी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को लोडेड देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
क्या है मामला : चांडिल (कपाली ओ.पी.) थाना कांड संख्या 105/26, दिनांक 31.07.2026, धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट।
दिनांक 31.07.2026 को समय करीब 19:50 बजे सूचना मिली कि कपाली ओ.पी अंतर्गत पुड़ीसिल्ली-डोबो मार्ग पर दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल श्री शिव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुड़ीसिल्ली स्थित महतो होटल के पास सुनसान जगह पर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर अपराधी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, पिता बापी गोस्वामी, पता निर्मलनगर दोमुहानी बिलासबस्ती, थाना सोनारी, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुरबताया।
तलाशी के दौरान उसके बाएं कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। हथियार को विधिवत जब्त कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस कांड में शामिल दूसरे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी आदतन अपराधी है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 10 गंभीर कांडदर्ज हैं।
*प्रमुख मामले:*
1. *सोनारी थाना* – हत्या के प्रयास, दंगा, आर्म्स एक्ट के कई मामले। GR-2552/17, ST-60/19, GR-604/2022
2. *सोनारी थाना कांड 111/2022* – हत्या, साजिश, आर्म्स एक्ट
3. *घोड़ाबांधा थाना कांड 22/2022*
4. *CCA कांड 17(A)/24*
5. *चांडिल (कपाली ओ.पी.) थाना कांड 203/25* – BNS और SC/ST एक्ट के तहत मामला
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पताः-
1. गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी उम्र करीब 26 वर्ष पिता बापी गोस्वामी पता निर्मलनगर दोमुहानी बिलासबस्ती थाना सोनारी जिला पूर्वीसिंहभूम जमशेदपुर ।
बरामद समान के विवरणीः-
1. अभियुक्त के बायें कमर मे खोसा हुआ एक लोहे का देशी कट्टा
2. एक जिन्दा गोली।
छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
1. श्री शिव कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल अनुमण्डल।
2. पु० अ० नि० अविनाश कुमार प्रभारी कपाली ओ० पी० ।
3. पु० अ० नि० हसनैन अंसारी कपाली ओ० पी०।
4. कपाली ओ० पी० सशस्त्र बल
सरायकेला-खरसावां पुलिस जिले में अवैध हथियार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *