• Fri. Jul 31st, 2026

गनसाडीह 3 नंबर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गनसाडीह 3 नंबर में बीती रात आशीष विश्वकर्मा पिता स्वo जितेश विश्वकर्मा (20) ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के सबंध में मृतक के चाचा राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह देर रात घर आया और बगल के रूम में सोने चले गया सुबह होने पर जब नही उठा

तो दरवाजा तोड़कर देखा तो वह एक चादर के सहारे फंदे से झूलता मिला। वहीं घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव देखने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंच मृतक का शव को फंदे से नीचे उतरवाए और शव को अपने कब्जे में ले कागजी प्रक्रिया कर अंत्य परीक्षण के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज घटना की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *