
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्रखण्ड के महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मन्दिर भगवान शिव का एक अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी वातावरण और सावन मेले के लिए पूरे झारखण्ड में सुप्रसिद्ध है।

श्रावण मास के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर बड़कागाँव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बुढ़वा महादेव मन्दिर पहुँचकर प्रातः भोलेनाथ का दर्शन किया साथ ही पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्रवासियों के सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामना की। मंदिर परिक्षेत्र का जायजा लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागाँव का श्रावणी मेला- 2026 पुरे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। अंतिम सोमवारी के दिन बुढ़वा महादेव सहित कई इलाकों में प्रशासन कि टीम एक्टिव मोड़ में काम करेंगी। चौक-चौराहे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। और संगदिग्ध इलाके में विशेष रूप से ड्रॉन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।थाना प्रभारी ने श्रावणी मेले में बाधा उत्पन्न होने वाले प्रत्येक समस्याओं को बारीकी से समझते हुए, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने एवं कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। साथ ही बुढ़वा महादेव शान्ति सह विकास समिति और बुढ़वा महादेव सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने एवं पूजा व मेला में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही है।

इस मौके पर उप प्रमुख बच्चनदेव कुमार बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता,श्रावणी मेला अध्यक्ष शशि मेहता, सचिव रामचरित्र प्रसाद, अजीत कुमार, कामेश्वर कुमार, रंजन कुमार, लक्ष्मण कुमार, चितरंजन कुमार रविकांत कुमार सहित शिवभक्त एवं मन्दिर पुजारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
