
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप मानकी मुंडा सभागार में गुरुवार को आदिवासी समन्वय समिति की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह सामाड की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पद का दायित्व सौंपा गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष पद का दायित्व लगातार दूसरे साल विजय सिंह सामाड को दिया गया।
जबकि उपाध्यक्ष के चार पद पर श्याम मुंडा, सोमनाथ कोया, मंगल सरदार तथा गणपति महली को चुना गया। आयोजन समिति में सचिव विजय नाग, सह सचिव ताराकांत सिजुई, कोषाध्यक्ष भोलेनाथ बोदरा तथा सह कोषाध्यक्ष नीतिमा जोंको चयनित किए गए। वहीं सलाहकार के रुप में प्रीतम बांकिरा, विजय कच्छप, बुधू गागराई, गोस्नर दोंगो, जंगल सिंह गागराई, दया सागर केराई, बुधराम उरांव, रामलाल मुंडा तथा विश्राम मुंडा शामिल किए गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रुप में माधो केराई, डिबरु दोंगो, अमित कुमार बोदरा, मंजूश्री तियु, मालती हेम्ब्रोम, पूनम कोड़ा, मेलानी बोदरा तथा राहुल हेम्ब्रोम का चयन किया गया।

*पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा समारोह का आयोजन*

समन्वय समिति ने बैठक के दौरान विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। निर्णय लिया गया कि चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के पोड़ाहाट स्टेडियम में आदिवासी समन्वय समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि समारोह की शुरुआत पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से होगी। यहां सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे भव्य शोभायात्रा सह झांकी निकाली जाएगी, जिसमें सभी आदिवासी समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा सह झांकी मुख्य मार्ग एनएच 75 से इतवारी बाजार, ओवरब्रिज, पवन चौक, भगत सिंह चौक, फारेस्ट चेकनाका होते हुए मानकी मुंडा सभागार के समीप स्थित बिरसा स्मारक पहुंचेंगी और धरती आबा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा सह झांकी पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचेगी और विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आदिवासी समुदायों एवं प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन, सामाजिक- सांस्कृतिक – आर्थिक- शैक्षणिक उन्नति, नशापान और अंधविश्वास जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समाज कै बुद्धिजीवियों द्वारा मंतव्य रखा और मार्गदर्शन किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
