• Wed. Jul 29th, 2026

गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं झरिया विधायक रागिनी सिंह, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव सह अखंड हरि कीर्तन के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया तथा श्री साईं बाबा के श्रीचरणों में नमन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि साईं बाबा का प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश समाज को एकजुट कर परस्पर सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 

इसके उपरांत विधायक रागिनी सिंह कोयला नगर स्थित श्री वेद माता गायत्री मंदिर में आयोजित पावन गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भी शामिल हुईं। उन्होंने पूज्य गुरुओं के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि गुरु हमारी संस्कृति, संस्कार और ज्ञान परंपरा के आधार हैं। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। गुरु के आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, संस्कारित और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ वे जनता के विश्वास पर सदैव खरा उतरने का निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

 

उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने “ॐ साईं राम” एवं “ॐ भूर्भुवः स्वः। जय गुरुदेव।” का उद्घोष करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।#/


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *