
Adityapur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की समस्याओं को लेकर
‘आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति’ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराते हुए सड़क निर्माण में आ रही प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की।
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण उद्यमियों, श्रमिकों और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को भी प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि नए उद्योग स्थापित हों और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि मुख्यालय की जांच टीम निरीक्षण कर चुकी है तथा सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इंडस्ट्री एसोसिएशन के सुझावों के आधार पर सड़क निर्माण के प्राक्कलन में संशोधन किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बहरागोड़ा, चांडिल और सीतारामपुर क्षेत्र में उपलब्ध भूमि पर छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की भी बात कही। मौके पर उदित यादव, सरदार रविंदर सिंह, विमल दास, दिलीप मंडल, पीके झा, विनोद कुमार सिंह, संतोष यादव, सोनू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, मुकेश गिरी और सिमरन मेहरा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
