
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी । कुल्टी के वार्ड नंबर 16 में लम्बे समय से चल रहे अवैध पत्थर खनन को लेकर स्थानीय भाजपा नेता तथा ग्रामीणों ने विरोध जताया है । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के कुल्टी वार्ड नंबर 16 चापतोडियां स्थित पुरानी मां कल्याणेश्वरी मंदिर समीप फारकेल (फायर क्ले) और बैंड स्टोन माइंस से लंबे समय से अवैध तरीके से पत्थर निकाला जा रहा है ।

जिसको लेकर आसनसोल जिला युवा भाजपा सह संयोजक शुभंकर देवघरिया तथा ग्रामीणों ने विरोध जताया है । जिसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति की खुलेआम अनदेखी किया जा रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत किया गया है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर क्षेत्र की महिलाएं भी विरोध में सामने आए बताया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल से ही इस तरह का अवैध काम लगातार चल रहा है ।

उन्होंने बताया कि इस सफेद कारोबार के कारण क्षेत्र की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है जिससे लोगों के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वही शुभंकर देवघरिया ने कहा कि तृणमूल के शासनकाल के समय से यहां विभिन्न तरह के अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है ।
जिसका खामियाजा यहां के लोगों को चुकाना पड़ता है । उन्होंने बताया कि पत्थरों की ट्रैक्टर द्वारा ढुलाई के कारण सड़क जर्जर हो गई है । लेकिन अब सरकार बदल चुकी है किसी भी हालात में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
