• Tue. Jul 28th, 2026

स्पाइनल इंजरी को बनाया ताकत, राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में जुटे उत्कर्ष मिश्रा से मिले झरिया विधायक रागिनी सिंह व मेयर संजीव सिंह

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2026
crescent ad

 

धनबाद:

मध्यप्रदेश के रीवा निवासी एवं स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से उबरकर अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर नई पहचान बनाने वाले उत्कर्ष मिश्रा ने मंगलवार को धनबाद स्थित सिंह मेंशन आवास पहुंचकर झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के मेयर संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक एवं मेयर ने उनके साहस, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मुलाकात के दौरान उत्कर्ष मिश्रा ने वर्ष 2015 में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद अपने जीवन में आए कठिन दौर और उससे बाहर निकलने के संघर्ष की जानकारी दी। दुर्घटना में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास तथा निरंतर प्रयास के बल पर जीवन को नई दिशा दी।

 

वर्तमान में उत्कर्ष मिश्रा राइफल शूटिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौती को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर यह साबित किया है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

 

इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि उत्कर्ष मिश्रा का संघर्ष, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने का उनका जज़्बा युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों के लिए एक मिसाल है। विधायक ने उन्हें भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

 

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि उत्कर्ष मिश्रा ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी चुनौती सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लाखों लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

 

अंत में विधायक रागिनी सिंह एवं मेयर संजीव सिंह ने ईश्वर से उत्कर्ष मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय बनेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *