• Sun. Jul 26th, 2026

यशोमति में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2026
crescent ad

 

*झरिया*

यशोमति विद्यालय में शनिवार, 25 जुलाई 2026 को “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” एक भव्य समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गीताली सिन्हा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

 

प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*

– *प्ले से KG-2: ग्रीन डे सेलिब्रेशन*

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हरे रंग के कपड़े पहनकर जश्न मनाया। इस दौरान बच्चों की माताओं ने भी प्रकृति आधारित ड्राइंग बनाकर पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया।

– *कक्षा प्रथम: लघु नाटिका*

कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने नाटिका के माध्यम से पेड़-पौधों के महत्व और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को दर्शाया।

– *कक्षा द्वितीय से सप्तम: वृक्षारोपण अभियान*

बच्चों ने विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, तुलसी, आम सहित कई उपयोगी पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

– *कक्षा अष्टम से दशम: निबंध प्रतियोगिता*

“विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप टॉफी भी वितरित की गई।

 

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या श्रीमती गीताली सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “प्रकृति की रक्षा ही मानव जीवन की रक्षा है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।”

 

*रिपोर्ट: नयन मोदक, झरिया*

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *