• Fri. Jul 24th, 2026

विधायक ने नयाटांड़ में तसर सिल्क हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन 

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के नयाटांड़ गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में तसर सिल्क बुनाई हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण केंद्र में पहले चरण में 60 महिलाओं को तसर सिल्क बुनाई और हथकरघा संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं।समारोह में रेशम वस्त्र विभाग, दिल्ली के अधिकारियों के साथ खादी बोर्ड के सचिव अमरदीप सिन्हा और प्रशिक्षण केंद्र के सुपरवाइजर शाह मोहम्मद भी मौजूद रहे।

अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, संदीप कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, तूलेश्वर राम, मुरली प्रसाद, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *