• Thu. Jul 23rd, 2026

Adityapur : स्वस्थ जीवन शैली पर आरोग्य भारती की प्रबुद्धजन संगोष्ठी संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरोग्य भारती, जमशेदपुर महानगर द्वारा एशिया भवन, आदित्यपुर में “स्वस्थ जीवन शैली” विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव एवं आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. अशोक वार्ष्णेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित विहार, दिनचर्या, रात्रिचर्या और ऋतुचर्या का पालन कर व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।
उन्होंने फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा और कुरकुरे से दूरी बनाकर पौष्टिक एवं पारंपरिक खानपान अपनाने की अपील की। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वास्थ्य संबंधी परंपराओं की प्रासंगिकता को बनाए रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. जवाहर प्रसाद एवं कार्याध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी ने स्वस्थ जीवन शैली को स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। संगोष्ठी में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, दशरथ उपाध्याय, प्रसेनजीत तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद राय, प्रकाश मेहता, आर.एन. प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *