
Adityapur : गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह सरायकेला-खरसावां इंटक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जमशेदपुर स्थित डेप्युटी लेबर कमिश्नर (डीएलसी) अरविंद कुमार से मुलाकात कर घायल ठेका मजदूर चंदन पासवान को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टाटा स्टील के ठेकेदार जोश ब्रदर्स के अधीन कार्यरत चंदन पासवान 1 जनवरी 2026 को कार्यस्थल पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दाहिने पैर पर रोल बार गिरने से पंजा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद ठेकेदार द्वारा न तो समुचित इलाज कराया गया और न ही ईएसआईसी के तहत मिलने वाली इंजरी वेज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
चार माह का वेतन भी बकाया है। चंदन पासवान ने डीएलसी के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएलसी अरविंद कुमार ने निष्पक्ष जांच कर उचित मुआवजा, बकाया वेतन एवं न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान इंद्रकांत झा, हनी सिंह मुंडा, राजू रजक, करण मार्डी व संजीव दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
