• Sat. Jul 18th, 2026

नशीली दवाओं पर निगरानी तेज: ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों का किया जांच, रिकॉर्ड मिले दुरुस्त, अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा, 18 जुलाई 2026: नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने एवं औषधि भंडारण की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा शनिवार को चाईबासा शहर के तांम्बो चौक एवं बड़ी बाजार स्थित दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान एक दवा दुकान में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के उपचार में प्रयुक्त दवाएं पाई गईं। इन दवाओं की खरीद, बिक्री एवं स्टॉक बैलेंस से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जो पूरी तरह सही पाया गया। वहीं दूसरी दुकान में इस प्रकार की कोई दवा उपलब्ध नहीं मिली।

 

जांच के क्रम में दोनों प्रतिष्ठानों में कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं पाया गया। खरीद-बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जो अद्यतन एवं संतोषजनक पाए गए। साथ ही दवाओं के भंडारण की व्यवस्था भी दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप पाई गई।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे एवं ढक्कनयुक्त डस्टबिन स्थापित मिले तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। हालांकि दोनों दुकानों में अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) उपलब्ध नहीं था, जिस पर संचालकों को पांच दिनों के भीतर अग्निशामक यंत्र लगाने का सख्त निर्देश दिया गया।

 

ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानदारों को निर्देश दिया कि सभी औषधियों की बिक्री केवल वैध चिकित्सकीय परामर्श-पत्र (प्रिस्क्रिप्शन) के आधार पर ही की जाए। साथ ही नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रदर्शित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों या निकटतम पुलिस थाना को देने को कहा गया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशीली दवाओं के अवैध उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार की जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *