• Sat. Jul 18th, 2026

SIR-2026: बंदगाँव प्रखंड अंतर्गत घाटी क्षेत्र के मतदान केंद्र में ईएफ वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बंदगाँव प्रखंड अंतर्गत घाटी ऊपर क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या-05, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, बंदगाँव (दक्षिण भाग) में मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के वितरण एवं ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई।

 

दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद बीएलओ सुश्री सुलोचना देवी, वॉलंटियर श्री रामेश्वर साह गोंड तथा बीएलओ सुपरवाइजर श्री शेखर उराँव के समन्वित प्रयास, समर्पण और अथक मेहनत से ईएफ वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न किया गया।

 

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बंदगाँव द्वारा संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति उनकी जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क, अनुशासन और जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *