
झरिया थाना क्षेत्र के ऊपरकुल्ही स्थित लालटेन शाह बाबा मजार के समीप शुक्रवार रात लगभग 10 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना हुई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले ईदगाह मैदान में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता के दौरान भी इन्हीं दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। उस मामले में भी एक पक्ष ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार रात दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट के साथ पत्थरबाजी हुई।

झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा है। मारपीट और पथराव की घटना की पुष्टि हुई है, जबकि फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
