
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा : निरसा प्रखंड अंतर्गत बेनागोड़ीया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. निरसा के बेनागड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके ही सहपाठियों (क्लासमेट्स) ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. पीड़ित छात्र (16 वर्ष) को न केवल बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

*पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था विवाद*

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है. वह मंगलवार की रात हॉस्टल में अपने कमरे में था. इसी दौरान मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर पीड़ित छात्र का उसके दोस्तों से विवाद शुरू हो गया.धीरे-धीरे यह बहस इतनी बढ़ गई कि आधी रात को सुमित के ही सहपाठियों ने हैवानियत का रूप अख्तियार कर लिया. मंगलवार देर रात करीब दो बजे रात के अंधेरे में इन छात्रों ने सुमित के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.
*निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, जबरन पिलाया पेय पदार्थ
*
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्रों ने पीड़ित छात्र को पूरी तरह निर्वस्त्र कर रखा था. वे उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे और बेल्ट से बेदर्दी से पीट रहे थे. इतना ही नहीं, पीड़ित छात्र को पानी की बोतल से जबरन कोई पेय पदार्थ भी पिलाया जा रहा था..पिटाई के दौरान आरोपियों ने पीड़ित छात्र का मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए.
डर से दो दिन तक छुपाए रखा राज, हालत बिगड़ने पर खुला मामला
धमकी और खौफ के कारण पीड़ित ने दो दिनों तक इस खौफनाक वारदात के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. वह दर्द बर्दाश्त करता रहा और स्कूल की नर्स से चुपचाप दवाइयां लेकर खाता रहा. इस बीच, उसने अपने परिजनों को फोन भी किया, लेकिन डर के मारे उनसे यही कहा कि वह ठीक है और अच्छे से पढ़ाई कर रहा है. गुरुवार को जब पीड़ित छात्र की तबीयत बेहद बिगड़ गई और दर्द असहनीय हो गया, तब उसने रोते हुए अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई. खबर मिलते ही पीड़ित छात्र के परिजन आनन-फानन में स्कूल पहुंचे. परिजनों के आने के बाद ही स्कूल प्रबंधन को इस पूरी घटना की भनक लगी.
अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर
स्कूल प्रबंधन और परिजनों द्वारा आनन-फानन में पीड़ित छात्र को इलाज के लिए पांडरा उप-स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, हालांकि, छात्र की पीठ और शरीर पर गहरे जख्मों व गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है. इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. हंगामा के बाद
मौके पर निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार , सीओ बिक्रम आनंद,एसडीपीओ लीलेश्वर महतो,थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती,प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास,सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, गो से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
