
हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हरिहरगंज/पलामू। हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को पुनः बहाल करने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि एवं वार्ड संख्या-13 की पार्षद हसीना खातून ने संयुक्त रूप से किया।

करीब 10 लाख 84 हजार 478 रुपये की लागत से भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भवन का कार्य पूरा होने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू होंगी, जिससे नगरवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने संबंधित संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।
शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, संवेदक जमील अहमद, संगीता कुशवाहा, पवन पासवान, महताब आलम, मो. आविद हुसैन उर्फ मुन्ना, आलमगीर आलम, कलीम साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
