• Thu. Jul 16th, 2026

Adityapur : एम-टाइप में किडपिड प्ले स्कूल व एसआईपी एबेकस की नई शाखा का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 16, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी (एम-टाइप) में गुरुवार को किडपिड प्ले स्कूल और एसआईपी एबेकस की तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
संस्थान के निदेशक कुमार रवि रंजन सिंह ने बताया कि आदित्यपुर में यह समूह की तीसरी तथा जमशेदपुर क्षेत्र की छठी शाखा है।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में भी संस्थान की शाखा संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि किडपिड प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण व्यवस्था विकसित की गई है, जहां बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा।
वहीं एसआईपी एबेकस के माध्यम से कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों को मेंटल मैथ और ब्रेन डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति और तार्किक क्षमता का विकास होगा। समारोह में पंडित नागेंद्र झा, मनोज श्रीवास्तव, अभय सिंह, राहुल राय, अमित नंदन, अरविंद शर्मा, गीता, रुणा, शिल्पी सहित कई शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *