• Thu. Jul 16th, 2026

Saraikela : पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला,पति गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 16, 2026
crescent ad
Saraikela :  सरायकेला थाना पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी की पहचान सीनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर निवासी सोमरा हेंब्रम (39) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता ने सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं,
आरोपी ने बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया। शिकायत के आधार पर सरायकेला थाना कांड संख्या 54/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
जांच के दौरान तकनीकी एवं पारंपरिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोमरा हेंब्रम की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लगभग एक मीटर लंबी लोहे की रॉड तथा बिजली का तार भी बरामद किया गया है।
छापेमारी दल में एसडीपीओ सरायकेला, सरायकेला थाना प्रभारी, सीनी ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *