• Wed. Jul 15th, 2026

Adityapur : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को एनएसएमसी से 200 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एनएसएमसी आदित्यपुर को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से 100 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता 100 से बढ़कर 200 सीट हो गई है।
यह निर्णय वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा और इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि एनएमसी ने संस्थान की आधुनिक अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, योग्य संकाय तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन को देखते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि सीटों में वृद्धि से झारखंड समेत देशभर के अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और राज्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी।
संस्थान के अध्यक्ष एम.एम. सिंह ने इसे शिक्षकों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रेस वार्ता में रांची में वर्ष 2028 तक तीसरे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा की गई। इसके लिए 21.20 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *