• Wed. Jul 15th, 2026

नया बस्ती में डीवीसी सीएसआर से डीप बोरिंग कार्य शुरू, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

डीवीसी के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए डीवीसी ने सीएसआर मद से राहत की पहल की है। मंगलवार को गांव में डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके पूरा होने पर आसपास की बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

नया बस्ती के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इस संबंध में उन्होंने डीवीसी प्रबंधन को आवेदन देकर स्थायी समाधान की मांग की थी।

 

ग्रामीणों की शिकायत पर डीवीसी के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीप बोरिंग की स्वीकृति प्रदान की गई।

 

डीप बोरिंग का कार्य नया बस्ती स्थित फुटबॉल मैदान के समीप कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद गांव के बड़ी संख्या में लोगों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वर्षों पुरानी जल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

 

ग्रामीणों ने डीवीसी प्रबंधन की त्वरित पहल की सराहना करते हुए परियोजना प्रधान (एचओपी) सुशील कुमार अरजरिया एवं सीएसआर विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर संवेदक खुशलाल महतो, रौशन लाल यादव, धनेश्वर यादव, लालमोहन यादव, ताज मोहम्मद, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *