• Tue. Jul 14th, 2026

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर आबो देवी और उदय शर्मा ने जताया शोक

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आबो देवी एवं राजद के प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है । नेता द्वय ने कहा कि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव से उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की ।

दशकों से अधिक समय तक धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे वर्ष 2009 में धनबाद विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और हेमंत सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए ‘राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे ।

श्रमिक आन्दोलन से गहरा लगाव था । उनका जीवन श्रमिक हित में नए आयाम को स्थापित किया ,उनका जाना एक युग का अंत है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को इस दुःख कि घडी में धैर्य प्रदान करें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *