• Tue. Jul 14th, 2026

नमस्ते दिवस पर सफाई कर्मियों को वितरित किए गए पीपीई किट, योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर*: नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा सफाई कर्मियों के बीच पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें केंद्र सरकार की नमस्ते (NAMASTE) योजना के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को पूरी तरह समाप्त करना है। इसके तहत खतरनाक सफाई कार्यों में मानव श्रम के स्थान पर आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि सफाई कर्मियों का मानव मल के सीधे संपर्क से बचाव हो सके।

 

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर स्वच्छता उद्यमी (Sanipreneur) बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही हाल ही में इस योजना का विस्तार कर कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों को भी शामिल किया गया है।

 

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत सफाई कर्मियों एवं कूड़ा बीनने वालों को निःशुल्क पीपीई किट और सुरक्षा उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, मशीनों की खरीद पर सब्सिडी तथा स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

 

उन्होंने लाभुकों को योजना की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी। बताया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति या उसका परिवार सीवर सफाई, सेप्टिक टैंक सफाई, हाथ से मैला ढोने अथवा कचरा प्रबंधन कार्य से जुड़ा होना चाहिए तथा शहरी स्थानीय निकाय (ULB) में पंजीकृत होना आवश्यक है। आवेदन हेतु आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, कार्य प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक दस्तावेज हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा मशीनीकृत सफाई व्यवस्था को अपनाने का संदेश दिया गया। नगर परिषद द्वारा इस पहल को सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *