
*चक्रधरपुर* : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या-195 एवं 196 में मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के वितरण तथा ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।
मतदान केंद्र संख्या-195, राजकीयकृत राज नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर (कमरा संख्या-1) में बीएलओ अनीता देवी एवं वॉलंटियर भावना महतो ने उत्कृष्ट कार्य किया। वहीं मतदान केंद्र संख्या-196, राजकीयकृत राज नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर (कमरा संख्या-3) में बीएलओ बिजय लक्ष्मी एवं वॉलंटियर प्रभावती महतो ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। दोनों मतदान केंद्रों के बीएलओ सुपरवाइजर जावेद अहमद के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों से ईएफ वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न हुआ।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, चक्रधरपुर सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स को मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी निष्ठा, तत्परता एवं टीम भावना के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही अन्य बीएलओ को भी इस उत्कृष्ट कार्य से प्रेरणा लेते हुए SIR-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
