• Sat. Jul 11th, 2026

पश्चिमी सिंहभूम की बीएलओ अनीता देवी ने रचा कीर्तिमान, गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर*: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में निर्वाचन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-195 की बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) अनीता देवी ने गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिले की पहली बीएलओ बन गई हैं जिन्होंने अपने मतदान केंद्र के सभी गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय से पहले पूरा किया है।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने अनीता देवी को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है, जिसमें बूथ लेवल पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने कहा कि अनीता देवी ने समर्पण, निष्ठा और समयबद्ध कार्यशैली का परिचय देते हुए जो उपलब्धि हासिल की है, वह जिले के सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रेरणादायक है।

 

उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि अन्य बूथ लेवल पदाधिकारी भी इसी प्रकार निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर जिले को राज्य के अग्रणी जिलों में स्थापित करने में योगदान देंगे। इस अवसर पर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी को भी बधाई दी गई।

 

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र वितरण तथा 20 जुलाई 2026 तक 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन इस लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

 

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ से पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही घोषणा की कि जिले में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

 

उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग ने बताया कि निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्हें बरसाती, छाता सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई है, ताकि क्षेत्रीय कार्य प्रभावित न हो।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन, समावेशी और त्रुटिरहित बनाया जा सके। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है और जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *